Wednesday, November 25, 2015

Vacation_Delhi (rewritten for comments)

प्रिय मित्र,
           मुझे कुछ दिन पहले पता चला कि तुम दिल्ली घूमना चाहते हो। तुम्हें यह जानकार ख़ुशी होगी कि मैं कुछ साल पहले वहाँ गया था और मैं तुम्हें वहाँ के बारे में बता सकता हूँ। सबसे पहली चीज़ जो तुम्हें ध्यान में रखनी पढ़ेगी वहाँ जाने से पहले कि तुमने हर बीमारी का टिका लगवा लिया है। ज़रूरी है कि तुम वहाँ जाकर सड़क का खाना न खाओ, क्योंकि वे तुम्हारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। वह खाने के कारण तुम मोटे भी हो सकते हो।

दिल्ली एक आधुनिक शहर है क्योंकि वहाँ तुम्हें हर तरह के लोग मिलेंगे। दिल्ली में ज़्यादातर लोग बहुत नरम दिल के होते हैं। अगर तुम दिल्ली दिवाली के हफ़्ते में जाओ, तो तुम्हें वहाँ आतिशबाज़ी भी देखने को मिलेगी।

पुरानी दिल्ली जाना मत भूलना। वहाँ तुम्हें एतिहासिक इमारते, जैसे लाल किला, जामा मस्जिद देखने को मिलेंगी। अगर तुम दिल्ली २६ जनवरी को जाओगे, तो तुम्हें लाल किले में भारत के प्रधान मंत्री का भाषण भी देखने और सुनने को मिलेगा।

मैं आशा करता हूँ  कि तुम्हारा दिल्ली का सफ़र सकुशल हो।
                                                                                             तुम्हारा मित्र,
वीनु

2 comments:

  1. कैसे दिल्ली की मौसम है?

    ReplyDelete
  2. दिल्ली में बहुत गरमी पड़ती है। मोनसून में वहाँ बहुत बारिश भी होती है। मेरी सलाह है कि आप वहाँ ठंड के महीनो में जाएँ।

    ReplyDelete